{"_id":"5e7105cd8ebc3ea7b42ec3fc","slug":"ssb-and-health-department-are-on-alert-bahraich-news-lko514029453","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग रहे सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग रहे सतर्क
विज्ञापन
रुपईडीहा में नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की कोरोना जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जनपद बहराइच में कोरोना वायरस की रोकथाम के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा स्थित अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट रुपईडीहा पर की जा रही जांच का डीएम और एसपी ने जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने व सघन जांच के निर्देश दिए।
नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शंभु कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा के साथ रूपईडिहा स्थित चेक पोस्ट तथा चेक पोस्ट पर स्थापित चिकित्सा शिविर का सघन निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने स्वास्थ्य, एसएसबी व स्थानीय पुलिस तथा नेपाल के अधिकारियों से सजगता व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गयी है। इसके अलावा नेपाल साइड से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चेकिंग हो जाए, इसके लिए माकूल बंदोबस्त किये गये ंहै। चेक पोस्ट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर भयभीत न हों, बल्कि पूरी तरह से सतर्क रहें, व्यक्तिगत साफ-सफाई विशेषकर हाथों की सफाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन
यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दे तो उसे तत्काल सरकारी चिकित्सालय में लायें जिससे उसको चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके। जिलाधिकारी ने लोगों से यह भी अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देकर बचाव के तरीकों जैसे हैंड वाशिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थलों से बचें, अभिवादन स्वरूप हाथ न मिलायें, सर्दी, खांसी एवं छींक आने पर साफ कपड़े सेे मुंह ढकें तथा साफ-सफाई पर ध्यान दें।