फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sri Lankan followers offer special prayer at Gandhakuti

Bahraich News: गंध कुटि पर श्रीलंकाई अनुयायियों ने की विशेष प्रार्थना

Sun, 05 Mar 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan followers offer special prayer at Gandhakuti
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को श्रीलंकाई अनुयायियों से गुलजार रही। उन्होंने गंध कुटि में भगवान बुद्ध की प्रतिमा रख विशेष प्रार्थना की। इस दौरान दल के सदस्यों ने विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

विशेष पूजा के दौरान माता सुमेदा थेरों ने कहा कि बौद्ध दर्शन का अभिप्राय उस दर्शन से है, जो भगवान बुद्ध के निर्वाण के बाद बौद्ध धर्म के विभिन्न संप्रदायों द्वारा विकसित किया गया। दुख से मुक्ति बौद्ध धर्म का सदा से मुख्य ध्येय रहा है। कर्म, ध्यान व प्रज्ञा इसके साधन रहे हैं। बुद्ध के उपदेश तीन पिटकों में संकलित हैं। यह सुत्त पिटक, विनय पिटक और अभिधम्म पिटक कहलाते हैं। उन्होंने कहा कि क्रियाशील सत्य की धारणा बौद्ध मत की मौलिक विशेषता है। बुद्ध के अनुसार परिवर्तन ही सत्य है। पश्चिमी दर्शन में हेराक्लाइटस और बर्गसां ने भी परिवर्तन को सत्य माना। इस मौके पर काफी संख्या में बौद्ध भिक्षु व उपासक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed