फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sri Krishna Janmashtami today, gaiety among the people

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, लोगों में उल्लास

Thu, 22 Aug 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami today, gaiety among the people
बहराइच में गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव के लिए तैयार हो रहा पांडाल। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने के लिए शहरी और ग्रामीण अंचलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को मनाई जाने वाली कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाें को लेकर दुकानों पर पालना और पूजा सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक जुटी रही। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से गुरुवार को पूरे दिन बाजार में गहमागहमी रही। जगह-जगह झांकियों को संवारने सजाने का भी कार्य भी चलता रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उल्लास है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने के लिए नगर के पुलिस लाइन स्थित मंदिर में साफ-सफाई व सजावट का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि यहां परंपरागत तरीके से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर में सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। जिले के सभी थानों में स्थित मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस लाइन में भव्य झांकी सजाई जाएगी। उधर, शहर में फायर स्टेशन के सामने पीपल चौराहा मार्ग पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल के आवास पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भव्य झांकी सजाई जाएगी। रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम में भी साफ-सफाई और सजावट का काम लगभग पूरा हो गया है। यहां की झांकी प्रति वर्ष आकर्षण चुराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रिसिया के इंदिरानगर में हनुमान मंदिर व दुर्गा शिव मंदिर, ऋषि भूमि में हनुमान शिव मंदिर, शास्त्री नगर में संतोषी माता मंदिर व बाबा कुट्टी, सरस्वती नगर स्थित रिसिया थाने में रामजानकी मंदिर आदि स्थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इसके अलावा नानपारा, पयागपुर, कैसरगंज, जरवलरोड आदि में विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर झांकियां सजाई जाएंगी। गुरुवार को झांकियों को सजाने और जन्माष्टमी व्रत के लिए लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। शुक्रवार को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उल्लास है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
पुलिस लाइन परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। भजन एवं झांकी दर्शन का कार्यक्रम सात बजे से शुरू हो जाएगा। इसके बाद आठ बजे से कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

जेल में भी होगा कान्हा का जन्म
जिला कारागार में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर में शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने बताया कि रात 12 बजे से भगवान का जन्म होने के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed