{"_id":"5d1e3ea78ebc3e3cf10eb31e","slug":"sports-bahraich-news-lko4689093146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिताओं में गांव के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिताओं में गांव के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नरायनपुर में एसएसबी की ओर से तीन दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन आठ गांव के बच्चों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शिविर में पशुओं की जांच कर दवाइयां दी गईं।
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के उपकमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि सीमा चौकी मनवारिया के अंतर्गत ग्राम नरैनापुर में सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार व डॉ. नवीन कुमार उप कमांडेंट ने किया।
मानव चिकित्सा शिविर में 251 लोगों की जांच कर निशुल्क दवा दी गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केडी कांबले ने 115 पशुओं की जांच कर दवा दी। गांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसके बाद आठ गांवों के बच्चों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने दमखम दिखाया। जलेबी गेम, छोटी बच्चियों की सुई-धागा रेस, महिलाओं की ओर से म्यूजिकल चेयर गेम हुआ। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट सुकुमार देववर्मन व सहायक कमांडेंट जगजीत बहादुर जगुआर समेत अन्य मौजूद रहे।