फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   sport

एसएसबी के प्रतियोगिता में रुपईडीहा ने जीता फुटबाल मैच

Wed, 18 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
sport
नानपारा (बहराइच)। सआदत इंटर कॉलेज में एसएसबी की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहला मैच रुपईडीहा व नानपारा की टीम के बीच खेला गया। इसमें रुपईडीहा की टीम ने दो गोल से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

नानपारा नगर के सआदत इंटर कॉलेज में एसएसबी 42वीं वाहिनी अगैया की ओर से बार्डर सामाजिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कमांडेंट प्रवीन कुमार व नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मौके पर कमांडेंट ने कहा कि एसएसबी बार्डर विकास के तहत सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देती है, जिससे सुरक्षा में ग्रामीणों का सहयोग मिलता रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। एसएसबी का सहयोग कर सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को सीओ अरुणचंद्र, कोतवाल संतोष सिंह, प्रधानाचार्य ओसवाल्ड मत्था, स्टेट बैंक के मैनेजर आनंद कुमार, डिप्टी कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इसके बाद चेयरमैन ने फुटबाल को किक कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पहला मैच रुपईडीहा औैर नानपारा की टीम के बीच खेला गया। इसमें रुपईडीहा की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए दो गोल से मैच अपने नाम किया। इस मौके पर डॉ. केडी कांबले, उपनिरीक्षक इमरान अहमद, सरिता समेत एसएसबी जवान व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed