फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Splash of the Srishyam nishan festival

श्रीश्याम निशान महोत्सव की धूम

Sat, 04 Mar 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 04 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Splash of the Srishyam nishan festival
यात्रा निकालते भक्त - फोटो : अमर उजाला
रिसिया नगर में श्रीश्याम निशान महोत्सव की धूम है। शुक्रवार को निशान स्थापना कर विधिविधान से पूजा की गई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजनों पर देर रात तक श्याम भक्त झूमते रहे। इसके बाद शनिवार को नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान खाटू श्याम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


नगर के अग्रवाल अतिथि भवन में शुक्रवार को निशान स्थापना के अवसर पर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कानपुर से आए गायक हर्ष गौड़ ने मेरे श्याम की खाटूनगरी में दुखड़ों की विदाई होती रही, ये ऐसी अदालत है प्यारे जहां सबकी सुनवाई होती रही... और चरण शरण मिल जाये श्याम की फिर कुछ न दरकार है... भजन सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। भजनों पर श्याम भक्त झूमने को विवश हो उठे।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह नगर के मुख्य मार्गों पर निशान यात्रा निकाली गई। अग्रवाल अतिथि भवन से निकाली गई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बैजनाथ अग्रवाल के मकान तक पहुंची। यहां निशान शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान शोभा यात्रा का इंदिरा नगर, ऋषीभूमि, देबीपुरा, आजाद नगर, नानकपुरा, शास्त्रीनगर, सरस्वती नगर मोहल्लों में भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर यात्रा के समापन के बाद निशान लेकर श्यामभक्त बस से खाटू धाम के लिए रवाना हो गए। निशान यात्रा के साथ चेयरमैन राजेश निगम, पंडित रविशंकर मिश्र, सुदीस अग्रवाल, सोनू  गर्ग, संजय चिरानिया, बैजनाथ अग्रवाल, मुकेश, प्रेम गोयल, श्रवन मित्तल, किरन अग्रवाल, किरन गोयल, मधूलाट, सरोज शर्मा, मोहन पांडेय समेत श्रीखाटू श्याम समिति के पदाधिकारी और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा में फूलों से सजी श्रीश्याम बाबा की भव्य झांकी आकर्षण चुरा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed