फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   speeding vehicle hit two cousins riding scooter In Bahraich one died and other is in critical condition

UP News: स्कूटी सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत; लाशें देख चीख उठे घरवाले

Fri, 13 Dec 2024 10:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 10:11 AM IST
सार

बहराइच में स्कूटी सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। खबर मिली तो घरवाले चीख उठे। 

विज्ञापन
speeding vehicle hit two cousins riding scooter In Bahraich one died and other is in critical condition
नैतिक की फाइल फोटो, मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार की देर रात स्कूटी सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


हादसा पयागपुर थाना के मुंडेरवा ठकुराइन गांव के पास हुआ। यहां विशेश्वरगंज थाना इलाके के पुरनिया मोड निवासी चचेरे भाई नैतिक सोनी (16) और ओम (17) करीब 11 बजे जिम से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन का लगाया जा रहा पता

हादसे में नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई। ओम गंभीर रूप से घायल हो गया। ओम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे ने बताया स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed