{"_id":"648b494b28b73a47b50f98e4","slug":"speeding-truck-crushed-old-man-bahraich-news-c-13-1-290056-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा
Thu, 15 Jun 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के सराय निवासी पीर अली (58) बृहस्पतिवार सुबह किसी कार्य से जरवल कस्बा जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-बहराइच हाईवे पर जिकरा हॉस्पिटल के पास लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे में पीर अली की मौके पर ही मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची जरवल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवलरोड थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया गया है।