फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Special Lok Adalat to be held from August 21, pre-sitting meeting to be held before that

Bahraich News: विशेष लोक अदालत 21 अगस्त से, इससे पहले होंगी प्री-सिटिंग बैठक

Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Special Lok Adalat to be held from August 21, pre-sitting meeting to be held before that
बहराइच। सुलह-समझौते के माध्यम से लंबित वादों के निस्तारण के लिए सुप्रीम कोर्ट के विजन- सहभागी न्याय और न्याय की घर-घर तक पहुंच के तहत समाधान समारोह-2026 का शुभारंभ 21 अप्रैल से किया जाएगा। यह समारोह 21, 22 और 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव विनोद कुमार यादव ने बताया कि विशेष लोक अदालत से पूर्व पक्षकारों के बीच सुलह कराने के उद्देश्य से प्री-सिटिंग बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिले में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में ये बैठकें 20, 22, 25, 27 और 30 मई को आयोजित होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्रों में प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पक्षकारों की सहायता करेंगे। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायालय की वेबसाइट अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 05252-297175 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed