फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers staged a protest against the attack

Bahraich News: हमले के विरोध में सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
SP workers staged a protest against the attack
बहराइच में बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। 
बहराइच। आगरा स्थित राज्यसभा के सपा सांसद के आवास पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सभी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, लोहिया वाहिनी, बाबा साहेब आंबेडकर प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। इसके बाद सभी ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतकुमार पासी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार दलितों, पिछड़ो का उत्पीड़न दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आरोप लगाया कि करणीसेना के पदाधिकारियों ने सांसद के घर पर हमलाकर तोड़फोड़ की और परिजनों को मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि हमले में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक सांसद के आवास हुआ हमला सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। इस दौरान शैलेश सिंह शैलू, पेशकार राव, आनंद यादव, अमरदीप यादव, विनोद यादव, मयंक मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, कुलदीप राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed