फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers celebrated Mulayam Singh Yadav's birthday by cutting cake

सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

Fri, 22 Nov 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Mulayam Singh Yadav's birthday by cutting cake
- बहराइच में सपा कार्यालय पर शुक्रवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटते जिला? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव की अध्यक्षता में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने समाज के पिछड़े, शोषित, किसानों, नवजवानों की भलाई में हमेशा संघर्ष किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संरक्षक के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामतेज यादव व केके ओझा ने कहा कि पार्टी के संरक्षक ने प्रदेश में समाजवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए सभी धर्मों को बराबरी को पर लाने का कार्य किया। कार्यक्रम को एमएलसी हाजी इमलाक खां, देवेशचंद्र मिश्रा, नपाप के पूर्व चेयरमैन तेजे खां, डॉ. राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जफरउल्ला खां बंटी ने किया। मौके पर अब्दुल मन्नान, जयंकर सिंह, किरन भारती, अफसाल शानू, नदीमुलहक तन्नू, अनवर वारसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर छात्रसभा, लोहिया वाहिनी व मुलायम यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने छात्रसभा के अध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई में शहर के छावनी चौराहे पर केक काटकर पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर प्रदीप वर्मा, अजीत सिंह, कुलदीप यादव, अशोक प्रताप लोधी, चौधरी वीरेंद्र बाल्मीकि, धर्मेंद्र साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed