फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers burnt effigy of Chief Minister

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 14 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
SP workers burnt effigy of Chief Minister
बहराइच में केडीसी के पास मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकते सपा पदाधिकारी व ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के किसान पीजी कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को सपाइयों ने वर्तमान सरकार पर साजिश के तहत जाति विशेष के लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर हत्या पर तत्काल अंकुश लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महसी के पूर्व विधायक केके ओझा की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि बीते 40 दिनों में 150 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। इन हत्याओं में सबसे ज्यादा एक जाति विशेष के लोग हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार में पूरी तरह जंगलराज कायम हो चुका है। जाति विशेष के बेकसूर लोगों की लगातार हो रहीं हत्याओं के बाद भी वर्तमान सरकार की चुप्पी से ऐसा प्रतीत होने लगा है कि सभी हत्याएं साजिश के तहत कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे। प्रबुद्ध सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छूने से महंगाई भी चरम पर पहुंच गई है। जाति विशेष के लोगों की हत्याओं से समाज के लोगों में आक्रोश है। अगर प्रदेश सरकार ने इस पर अंकुश लगाकर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर नीरज शुक्ला, सत्यम बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed