फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers angry over increase in gas and electricity prices

गैस व बिजली के दामों में वृद्धि से बिफरे सपा कार्यकर्ता

Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP workers angry over increase in gas and electricity prices
बहराइच में शुक्रवार को गैस सिलेंडर की बढ़ी किमतों व महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा पदाधिक - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। समाजवादी छात्रसभा की अगुवाई में सपाइयों ने महंगाई, भ्रष्टाचार व अन्य समस्याओं को लेकर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई में सपाई ओझा आरामशीन पर एकत्रित हुए। यहां से वे रसोई गैस व बिजली के दामों वृद्धि, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारों की समस्या व देश में फैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री गरीबों को मुफ्त गैस का कनेक्शनों का वितरण करने का दंभ भर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि करते चले जा रहें हैं। इससे गरीब को वितरण करने वाला रसोई गैस गरीबों के लिए मजाक बना हुआ है। जबकि गैस के दामों में वृद्धि से आम जनमानस भी परेशान है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनमानस की समस्याओं से पूरी तरह मोड़े हुये है। देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम आसमान छूने लगे हैं। लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज का पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। बिजली व गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। लेकिन भाजपा सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग जाति व धर्म में लोगों को बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है।

सरकार को गरीबों, बेरोजगारों, किसानों की परेशानी से कोई मतलब नहीं रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। सभा के बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर अशोक प्रताप लोधी, हर्षित त्रिपाठी, जितेेंद्र वर्मा, मोबीन अहमद, अर्चित यादव, विशाल पाठक, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed