फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP Students' Assembly and Youth Congress protest against Citizenship Amendment Act

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा छात्रसभा व युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
SP Students' Assembly and Youth Congress protest against Citizenship Amendment Act
बहराइच में केडीसी चौराहे के पास नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते सप? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नागरिकता संशोधन कानून का पूरे देश में विरोध जारी है। मंगलवार को जिले में भी इसका विरोध किया गया। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केडीसी तिराहे पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस भवन पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर समाजवादी छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव की अगुवाई में किसान पीजी कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बिल को एकता व अखंडता के लिए काला कानून बताया।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा व पिछड़ा वर्ग के अशोक लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने साजिश के तहत लोकसभा में बिल पास करा लिया है, लेकिन आम जनता के विरोध के बाद केंद्र सरकार को बिल वापस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। यूथ बिग्रेड के अजीत सिंह ने कहा कि देश का नौजवान इस बिल को कभी स्वीकार नहीं करेगा। इस मौके पर अकदस शेख, मनीष यादव, बलवीर वर्मा, यासीन खान, अशोक यादव, रामप्रताप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकिब नदीम की अगुवाई में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संसद में पारित नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर किए गये लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही संशोधन कानून को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष साहिल हलीम, जावेद कुरैशी, अकरम खान, अनिल सिंह, आदर्श अग्रवाल, फजल खान, नदीम खान आदि मौजूद रहे।

बहराइच के कांग्रेस भवन के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यक

बहराइच के कांग्रेस भवन के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यक- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed