फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP sir We are hungry, we want to go home

एसपी साहब! भूखे हैं हम लोग, जाना चाहते हैं घर

Sat, 28 Mar 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
SP sir We are hungry, we want to go home
बहराइच नगर में शनिवार को लॉकडाउन के चौथे दिन रोडवेज बस अड्डे पर आयी बसों से उतरकर अपने घरों की ओर ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। फखरपुर थाने के सामने थक हारकर बैठे लगभग 40 लोगों को जब कोई सहारा नहीं मिला तो एसपी को फोन करके मदद की गुहार लगाई। एसपी ने सूचना को संज्ञान में लेकर थानाध्यक्ष के माध्यम से तत्काल सभी को जलपान कराया और रोडवेज एआरएम से बात करके रोडवेज बस बुलवाकर सभी को उनके गंतव्य भेजवाया। एसपी की पहल पर बाहर से आए व जाने वाले लगभग दो सौ लोग अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद लॉक डाउन होते ही हर कोई अपने घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ा है। श्रावस्ती जनपद के इकौना निवासी लगभग 40 लोग लॉकडाउन के बाद झांसी के लिए पैदल ही रवाना हुए। शनिवार दोपहर को जब वह बहराइच के फखरपुर थाने के पास पहुंचे तो थक हारकर बैठ गए। भूख के मारे बच्चे रो रहे थे। इसी दौरान रास्ते ही निकल रहे राहगीरों ने रोने की आवाज सुनी तो रोने का कारण पूछा।
विज्ञापन

उसमेें से एक ने कहा कि इस जिले के एसपी से मेरी बात करा दीजिए। राहगीर ने एसपी से बात कराई तो ग्रामीण फफक पड़ा और बोला, एसपी साहब! हम लोग भूखे हैं। अपने घर जाना चाहते हैं। आप हम लोगों की मदद कर दीजिए। एसपी ने तत्काल फखरपुर थानाध्यक्ष एके सिंह को सहायता करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने सभी को जलपान कराया। तब तक एसपी की पहल पर रोडवेज से रूपईडीहा डिपो बस आ गई और सारे ग्रामीण बस पर बैठकर अपने घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के हरियाली रिसॉर्ट के पास पैदल आ रहे 70 लोगों व डीसीएम से 49 लोगों को रोककर पूछा गया तो लोगो ंने बताया कि वे महाराष्ट्र से आ रहे हैं। जिस पर सीओ नगर त्रयम्बक नाथ दुबे ने सभी लोगों को डॉक्टरों की टीम बुलवाकर जांच कराई। बिस्किट व लंच पैकेट की व्यवस्था कराई। सभी को बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य स्थान को रवाना कराया।
वाहन न मिला तो ठेलिया से आ गया परिवार
दिल्ली में बंदी के बाद जब एक परिवार को वाहन नहीं मिला तो वह अपने दो छोटे बच्चों समेत छह लोग ठेलिया पर बैठकर दिल्ली से श्रावस्ती जिले के इकौना के लिए चल दिया। पांच दिनों में वह बहराइच पहुंचा है। शनिवार देर रात तक वह अपने घर पहुंच जाएगा।

सहायता चाहिए तो करिए फोन
अगर आप बहराइच के किसी कस्बे में लॉकडाउन में फंसे हुए है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आरएसएस के जिला प्रचारक ने अपनी टीम तैयार की है। उन्होंने अपील कीहै कि जरूरत पड़ने पर जिला प्रचारक राहुल 8009623534, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख आलोक कुमार पाठक 8381821982, लव कुमार खंड कार्यवाह रिसिया 9721106767, हनुमान नगर कार्यवाह नानपारा नगर ़919125613918, अरुण कुमार बाबागंज ़ 919451784921, अनिल कुमार, दीपक खंड व्यवस्था प्रमुख बाबागंज ़917991247776 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed