{"_id":"40ca43c43eac1218948e24136281ef41","slug":"sp-returns-the-gunner-to-the-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों से लिए गए गनर हुए रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों से लिए गए गनर हुए रिटर्न
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 08 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के एडीएम, सीडीओ व सिटी मजिस्ट्रेट से कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने सुरक्षा में लगे गनर वापस ले लिए थे।
प्रशासनिक दबाव के बाद अफसरों को उनके गनर फिर से मुस्तैद करते हुए एसपी ने अपना फरमान वापस ले लिया है।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने त्योहारों का हवाला देते हुए अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार और नगर मजिस्ट्रेट विजय नरायन पांडेय की सुरक्षा में लगे गनर को चार दिन पूर्व वापस लेते हुए उनकी आमद पुलिस लाइंस में करा दी गई थी।
इस खबर को अमर उजाला ने चार जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अफसरों की सुरक्षा वापस लिए जाने पर सवाल भी उठे थे।
इसके दो दिन बाद ही छह जुलाई को पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने एडीएम, सीडीओ व नगर मजिस्ट्रेट के गनर को वापस कर दिए जाने के आदेश को रद्द करते हुए सभी की सुरक्षा पूर्ववत रखने का दूसरा आदेश दे दिया।
एडीएम ने बताया कि दो दिन पूर्व ही उनका गनर आ गया है। सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उनका गनर भी वापस आ गया है।
माना जा रहा है कि डीएम व अन्य प्रशासनिक अफसरों के दबाव के बाद ही गनर मुस्तैद किए गए हैं।