फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP activists protest against agricultural law, 14 arrested

सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन, 14 गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
SP activists protest against agricultural law, 14 arrested
बहराइच के गल्लामंडी के गेट पर पहुंची सपा की किसान जन जागरण यात्रा में मौजूद पदाधिकारी कार्यकर्त? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। किसानों के लिए बनाए गए कृषि कानून व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले में किसान जागरण यात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर जुलूस निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। कैसरंगज में प्रदर्शन कर रहे 14 सपाइयों को पुलिस ने नोकझोंक के दौरान गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में इन सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान सपाइयों ने आम जनमानस से आठ दिसंबर को किसानों के आह्वान पर होने वाले भारत बंद को अपना समर्थन देने की अपील भी की।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूर्व काबीना मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह, पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता फत्तेपुरवा गांव पहुंचे। सपाइयों ने यहां से ट्रैक्टर, बाइक व साइकिल पर सवार होकर किसान जागरण यात्रा निकाली। जागरण यात्रा फत्तेपुरवा से छावनी, दरगाह होते हुए गल्लामंडी सलारपुर पहुंची। यहां पुलिस ने सपाइयों के जुलूस को बलपूर्वक आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। गुस्साए सपाई गल्लामंडी के सामने मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुये मटेरा विधायक यासर शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह तानाशाही रवैये पर उतरकर किसान आंदोलन की आवाज को दबाना चाहती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में शांतिपूर्ण ढंग से किसान यात्रा निकालने से पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी के इशारे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार के इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि सपा के सिपाही सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार किसान के हितों की बात करते नहीं थक रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों व भाजपा के नेताओं का ही धान खरीदा जा रहा है। गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो गया है। लेकिन अभी गन्ने का समर्थन मूल्य सरकार ने जारी नहीं किया है। सरकार का दोहरा चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों व सपा के प्रदर्शन से डरी हुई है। इसलिए उसने गैर कानूनी ढंग से राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की है। लेकिन आने वाले समय में यही किसान व नौजवान प्रदेश की योगी सरकार को करारा जवाब देंगे।
धरने को पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ सपा नेता मुन्नान खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने भी संबोधित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुये किसानों के आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर शाश्वत जोशी, अर्जुन गुप्ता, जग्गा यादव, दुर्गेश सिंह, जेपी यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, कैसरगंज में भी सपाइयों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा की अगुवाई में किसान विरोधी कानून व राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने 14 सपाइयों को गिरफ्तार कर थाने पर लॉकर बंद कर दिया। हालांकि करीब तीन घंटे बंद रखने के बाद इन सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान सपा नेता वर्मा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। महसी मुख्यालय से भी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय मनी की अगुवाई में सपाइयों ने यात्रा निकाली। यात्रा क्षेत्र बेहड़ा, राजापुर, पिपरिया, रायपुर, थैलिया, वंशपुरवा, राजी चौराहा, होते हुये महाराजगंज गांव पहुंची। यहां पर मौजूद पुलिस बल ने सपाइयों की यात्रा को रोक दिया। यहां भी पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। इस मौके पर सुधीर मिश्रा, रफीकुद्दीन, आमिर अली आदि मौजूद रहे। विशेश्वरगंज में भी जिपं सदस्य सत्यप्रकाश त्रिपाठी व सपा नेत्री गुड़िया पाठक की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र के किसानों व लोगों से आठ दिसंबर को होने वाले किसानों के भारत बंद को समर्थन देने की अपील की। वहीं, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पयागपुर के खुरथुवा, बैनी, कलुई, गोपारा गांव में जागरूकता यात्रा निकाली।
ट्रैक्टर पर अनाज लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
फत्तेपुरवा से पूर्व काबीना मंत्री यासर शाह व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने साथ में अनाज की बोरियों को लेकर किसान जागरण यात्रा निकाली। यात्रा में बाइक व साइकिलों से शामिल सपा कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये गल्लामंडी पहुंचें। यहां पुलिस ने इन्हें आगे जाने से रोक दिया।

कैसरगंज में इनकी हुई गिरफ्तारी
कैसरगंज में सपाइयों के प्रदर्शन को रोकने पहुंची पुलिस की मौके पर नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद यादव, बृजेश शर्मा, मुलायम यादव, संतोष सिंह, सोनू वर्मा, विकास चौधरी, शिवम सिंह बिसेन, रामप्रकाश, संजीतपाल, मयंकर यादव, फुरकान अंसारी, सर्वेश कुमार और यादवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर बाद में रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed