{"_id":"5df517ec8ebc3e880f003905","slug":"sp-activists-demonstrate-about-the-problems-of-sugarcane-farmers-bahraich-news-lko4977533133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जरवरोड स्थित चीनी मिल पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आईपीएल शुगर मिल के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गन्ना जलाकर कार्यकर्ताओं ने नारेेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम कैसरगंज को सौंपा। इस दौरान उन्होंने समस्याओं का निस्तारण न होने पर चीनी मिल गेट की तालाबंदी कर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामतेज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंडियन पोटाश लिमिटेड शुगर इकाई जरवलरोड के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के पूर्व विधायक रामतेज यादव तथा संचालन वरिष्ठ सपा नेता नंदेश्वरनंद यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक महसी केके ओझा मौजूद रहे।
इस दौरान सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल और उर्वरक को सरकार महंगे दामों पर बेच रही है, जिससे किसानों को फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इससे कम मूल्य किसानों को मंजूर नहीं है। किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी आईपीएल शुगर मिल के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि सरकार ने दिखाने के लिए जगह-जगह गोशाला बनवा दी हैं, लेकिन छुट्टा जानवर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इन जानवरों को गोशाला में भेजा जाए। नहीं तो सपा के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान सपा नेता आनंद यादव, मनीष यादव, अनिल अवस्थी, सदानंद लोधी, हर्षित त्रिपाठी ने भी प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनने वाली है, जिसमें किसानों का भला होगा और किसानों को गन्ने का वाजिब मूल्य दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्या को सौंपा गया, जिसमें गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। समस्याओं का निस्तारण न होने पर आईपीएल शुगर मिल गेट को बंद कर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर अफसर खां, रजीउल्ला खां, वीरेंद्र बाल्मीकि, मुकेश यादव, मोहम्मद आरिफ, अबू सहमा, मौलाना शकील, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।