{"_id":"63baff5a358f9d40aa4018bd","slug":"somewhere-the-doctor-was-absent-and-somewhere-the-locks-were-found-hanging-bahraich-news-lko66570014","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कहीं डॉक्टर नदारद तो कहीं लटके मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कहीं डॉक्टर नदारद तो कहीं लटके मिले ताले
विज्ञापन
रुपईडीहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बंद ताला।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में भी रविवार को कोल्ड कर्फ्यू का असर साफ दिखा। भीषण ठंड के कारण अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। इस दौरान कहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले तो कहीं चिकित्सक व अन्य कर्मी भी मौके से नदारद मिले। सीएमओ डॉ.एसके सिंह ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मौके से नदारद मिले चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा काफी कम मरीज आए। जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज पहुंचे वहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें दवाएं वितरित कीं। इस दौरान कई केंद्रों पर चिकित्सक भी नदारद मिले।
इसकी पुष्टि सीएमओ के निरीक्षण में भी हुई। जिस पर उन्होंने कार्रवाई की भी चेतावनी दी। तहसील महसी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी, सिकंदरपुर व रायपुर में पूरे दिन में महज 37 मरीज ही आए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र हरदी पर डॉ.आयुष्मान शुक्ला, रायपुर में डॉ.फराज खान ने मरीजों का इलाज किया। सीएचसी महसी प्रभारी डॉ.मनु शर्मा ने बताया कि अधिक ठंड के कारण मरीजों की संख्या में कमी आई है। बाबागंज पीएचसी पर भी मात्र 16 मरीज ही इलाज के लिए आए। जहां चिकित्सक डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने उनका परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। इसी प्रकार नानपारा समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित पीएचसी पर भी मरीजों का इलाज किया गया।
ताला पड़ा देख लौट गए मरीज
भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले के दौरान ताला लटकता मिला। यहां कोई भी चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद नहीं पाया गया। ऐसे में इलाज की आस लिए यहां आने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। रुपईडीहा बाजार निवासी इसहाक ने बताया कि बीते कई दिनों से उनके पिता के पेट में दर्द हो रहा था जिसकी दवा उन्हें दी गई थी। आज तकलीफ बढ़ने पर वह अपने पिता को लेकर यहां आए थे, लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं मिले।
नदारद मिले चिकित्सा कर्मी
सीएमओ डॉ.एसके सिंह ने विकास खंड तेजवापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाजार व रामगढ़ी का निरीक्षण किया। खैराबाजार में सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर व उपस्थिति पंजिका जांची। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. बलजीत कौर अनुपस्थित मिलीं। इसके बाद पीएचसी रामगढ़ी पट्टी के निरीक्षण के दौरान यहां तैनात डॉ.आनंद कुमार भी मौजूद नहीं मिले। सीएमओ ने यहां खाली पड़े पदों पर शीघ्र ही कर्मियों की तैनाती करने की भी बात कही। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों से जवाब तलब करने की भी बात कही।