नानपारा (बहराइच) अगैय्या चौराहा स्थित एसएसबी मुख्यालय पर रविवार को कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में दौड़ का आयोजन किया। तत्पश्चात जवानों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यवाहक कमांडेंट ने जवानों को एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। उन्होंने 560 रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भुमिका निभाई थी तथा राष्ट्र को एकजुट किया था। इस मौके पर निरीक्षक अजय कुमार, निरीक्षक अवनीश मालिक, निरीक्षक आरिफ, उप निरीक्षक अमित कुमार के साथ सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं सभी जवान उपस्थित रहे।