फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Soldier killed wife for dowry

दहेज की खातिर सिपाही ने पत्नी को मार डाला

Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Soldier killed wife for dowry
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को मार डाला। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही व उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिपाही पर ससुरालीजनों ने महिला सिपाही से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के कलियनापुर गांव निवासी कौशल कुमार बहराइच में मुर्तिहा कोतवाली में मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। इनका विवाह बीती 24 फरवरी को इसी जिले के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रोशर कोडी निवासी अमरपाल सिंह की बेटी पायल उर्फ रानी के साथ हुआ था। सिपाही पत्नी के साथ थाना परिसर में ही एक कमरे मेें रहता था। पायल का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे पायल के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर कौशल कुमार उसकी बेटी को मारापीटा करते थे। कई बार समझाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। उसने आखिरकार बेटी को मार डाला और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुर्तिहा के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

महिला सिपाही से अवैध संबंध का आरोप
पायल के पिता ने आरोपी दामाद पर किसी महिला सिपाही से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला सिपाही से अवैध संबंध होने के कारण बेटी से दहेज की मांग की जा रही थी। इसी कारण वह बेटी को मारापीटा भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बिंदु पर की जा रही जांच
विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका पाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। महिला सिपाही से भी अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। इस मामले मेें नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed