फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SOG investigated in Khairi forest

एसओजी ने खैरी जंगल में की छानबीन

Mon, 20 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
SOG investigated in Khairi forest
मुर्तिहा के खैरीजंगल में सोमवार को युवती की लाश मिलने के मामले में जांच करती एसओजी की टीम। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के खैरी जंगल में युवती का शव मिलने के मामले में सोमवार को एसओजी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान से घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, पुलिस टीम लखीमपुर के खम्हरिया में युवती की शिनाख्त के लिए गई। कोतवाल ने उर्रा बाजार में आर्यावर्त बैंक पर युवती के बारे में लोगों को संबोधित कर जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत नौबना ग्राम पंचायत के खैरी जंगल में शनिवार को युवती का शव मिला। पुलिस ने युवती के शव को शवगृह में रखवा दिया, लेकिन अभी तक घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सोमवार को एसओजी प्रभारी जेएन शुक्ला की अगुवाई में मुर्तिहा पुलिस ने पुन: घटनास्थल का निरीक्षण किया। खैरी जंगल में झाड़ियों में छानबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

एसओजी टीम ने ग्राम प्रधान नौबना मिश्रीलाल मौर्य से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद गांव के लोगों से भी पूछताछ की। उधर, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने उर्रा में स्थित आर्यावर्त बैंक के सामने लोगों को संबोधित कर युवती के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बस स्टॉप पर लोगों को संबोधित किया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस की एक टीम को लखीमपुर के खम्हरिया चौकी क्षेत्र में भेजा गया। वहां के ग्रामीणों से कुछ जानकारी ली जा रही है। ऐसे में जानकारी मिलने पर केस को हल करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि खैरी जंगल में युवती का शव मिलने के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा को बढ़ाया जाएगा।
सोशल मीडिया पर ग्रामीण भी कर रहे सहयोग
पुलिस टीम के साथ जिले के सम्मानित लोगों के साथ ग्रामीण भी सोशल मीडिया पर मृत युवती का फोटो डालकर उसके बारे में जानकारी के लिए कह रहे हैं, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी युवती के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।

फिंगर प्रिंट के साथ डीएनए का सैंपल लिया
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के साथ सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। मृत युवती के फिंगर प्रिंट और डीएनए सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही एनसीआरबी से आसपास के जिलों से गायब युवतियों का डाटाबेस लिया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed