{"_id":"5d4b00128ebc3e6ce8642d46","slug":"snake-bite-women-bahraich-news-lko4752019146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बना रही महिला को सांप ने डसा, जेठ ने सांप को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बना रही महिला को सांप ने डसा, जेठ ने सांप को पकड़ा
विज्ञापन
जरवल के लोनियनपुरवा में सर्पदंश से युवक की मौत के बाद मटके में फंन काढ़े सांप।
- फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। लोनियनपुरवा गांव निवासी एक महिला मंगलवार शाम को खाना बना रही थी। इसी दौरान वहां एक नाग आ गया। उसने महिला को डस लिया। महिला के चिल्लाने पर जेठ पहुंच गया। उसने नाग को पकड़ लिया। इससे गुस्साए नाग ने जेठ को कई जगह डस लिया।
परिवारीजन दोनों को सीएचसी करनैलगंज ले गए। यहां पर इलाज के दौरान जेठ की मौत हो गई। जबकि महिला का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर मटके में बंद कर दिया है। जरवलरोड के हरचंदा ग्राम पंचायत के मजरा लोनियनपुरवा निवासी सुनीता (26) पत्नी साहबदीन मंगलवार देर शाम को घर में खाना बना रही थी।
तभी अचानक वहां पर आए एक नाग ने महिला को डस लिया। महिला के चिल्लाने पर जेठ प्रेमचंद (38) ने सांप को पकड़ लिया। इससे गुस्साए सांप ने प्रेमचंद को कई जगह डस लिया। इसके बावजूद प्रेमचंद ने सांप को मिट्टी के घड़े में बंद कर दिया।
विज्ञापन
परिवारीजन तत्काल दोनों को सीएचसी करनैलगंज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात प्रेमचंद की मृत्यु हो गई। जबकि महिला का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। प्रेमचंद की मौत से घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
पांच दिन पूर्व गांव आया था प्रेमचंद
मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि प्रेमचंद अपने परिवार के साथ पटियाला में रहकर नौकरी कर रहा था। मकान बनवाने के चक्कर में पांच दिन पूर्व घर आया। वह मकान बनवा रहा था। लेकिन नियत को कुछ और ही मंजूर था। मृतक प्रेमचंद के पत्नी के साथ दो लड़की व दो बेटे हैं। सभी पटियाला में ही थे। सूचना पर परिवार के लोग पटियाला से चल दिये हैं।
बंजारे को दिया जाएगा सांप
ग्रामीणों ने बताया कि मटके में बंद सांप काफी विषैला है। ऐसे में अन्य किसी ग्रामीण को कोई नुकसान हो, इसके लिए गोंडा से बंजारे को बुलाया गया है। देर शाम तक बंजारा गांव पहुंच जाएगा। तब सांप उसके हवाले कर दिया जाएगा। तब तक सांप को मटके में बंद कर रख दिया गया है।