फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler selling parrot arrested, sent to jail

तोते की बिक्री करते समय गिरफ्तार, रेंज केस दर्ज

Sat, 05 Sep 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Smuggler selling parrot arrested, sent to jail
बहराइच। शहर के मोहल्ला दरगाह में शनिवार को एक ग्रामीण तोते की बिक्री कर रहा था। इसकी जानकारी कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों को लगी। सभी ने मामले से डीएफओ को अवगत कराया। डीएफओ ने टीम भेजकर तस्कर को गिरफ्तार करवा लिया। बरामद तोते को छोड़ दिया गया जबकि तस्कर के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग अंतर्गत शहर के मोहल्ला छावनी बाजार में एक तस्कर पिंजरे में तोते को कैद कर बेच रहा था। इसकी जानकारी कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी को हुई। इस पर उन्होंने डीएफओ मनीष कुमार सिंह को अवगत कराया। डीएफओ ने वन दरोगा अमित कुमार वर्मा, वन रक्षक प्रताप सिंह राणा, वन रक्षक अवधेश कुमार ओझा व क्लब के सदस्य राजीव सिन्हा को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

टीम ने छावनी बाजार से युवक को पकड़ लिया। उसके पास लहबर और टुइयां प्रजाति के 14 तोते बरामद हुए। डीएफओ ने बताया कि बरामद तोतों को छोड़ दिया गया है जबकि पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसकी पहचान शहर के मोहल्ला चांदपुरा निवासी करीम पुत्र मतीउल्ला के रूप में हुई है। डीएफओ ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी को छह माह की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed