फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler caught with alcohol, top-10 criminal

शराब के साथ पकड़ा गया तस्करी करने वाला टॉप-10 अपराधी

Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with alcohol, top-10 criminal
खैरीघाट पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शराब की तस्करी करने वाला व जिले के टॉप-10 अपराधी को पुलिस ने 150 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ बहराइच व बाराबंकी जिले में 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिले की नामित नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान के निर्देश के बाद बहराइच पुलिस काफी सक्रिय हो गई। जिले के टॉप-10 अपराधी को पकड़ने के लिए सभी थानाध्यक्ष मुखबिर के तंत्र को मजबूत किए थे। खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह को मुखबिर से सूचना मिला कि अपराधी खुटाली पुत्र घसीटे प्रसाद निवासी अलीनगर 150 लीटर अवैध शराब की तस्करी करने जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने एसआई अशोक कुमार, रामविलास यादव व सिपाही रामप्रवेश पांडेय, योगेंद्र नाथ यादव, बाल मुकुंद यादव, अमित मौर्या, दीपक के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि यह जिले के टॉप-10 अपराधी की सूची में शामिल था। इसके खिलाफ जिले के खैरीघाट, नानपारा, कोतवाली देहात व बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाने में मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed