फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   smuggler

तस्करी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 05 Feb 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
smuggler
रुपईडीहा (बहराइच)। सीमा चौकी रुपईडीहा के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान एक तस्कर को पकड़ा है जबकि एक मौके से फरार हो गया। उसके पास से 6.60 क्विंटल नेपाली छुहारा व काली मिर्च बरामद हुई है। बरामद सामान को एसएसबी ने सीज कर दिया है जबकि तस्कर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के अगैया के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि सीमा चौकी रुपईडीहा के सहायक कमांडेंट लालजी गरवा की अगुवाई में जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। मुख्य आरक्षी विनीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र, मोहित कुमार, रमेश व पुलिस टीम के इंद्रप्रकाश, विनय त्रिवेदी, राजन कुमार, खुल्लर प्रसाद पिलर संख्या 651/11 के पास गश्त करते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

वहां 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में सामान की खेप के साथ दो व्यक्ति खड़े थे। जवानों को देखकर एक व्यक्ति नेपाल सीमा में भाग गया जबकि एक को जवानों ने पकड़ लिया। उसके पास से बोरे में रखा नेपाली छुहारा व कालीमिर्च बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए तस्कर की पहचान रियाज अहमद निवासी ग्राम दुर्गापुर कलवारी बाबागंज के रूप में हुई है। कमांडेंट ने बताया कि चार क्विंटल 60 किलो नेपाली छुहारा व दो क्विंटल 20 किलो कालीमिर्च बरामद हुई है। बरामद छुहारा व कालीमिर्च को रुपईडीहा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया जिसे सीज कर दिया गया है। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया। बरामद सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed