फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler arrested with tobacco consignment

तस्करी के लिए जा रही तंबाकू के खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with tobacco consignment
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत से तंबाकू की तस्करी करने नेपाल जा रहे तस्कर को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तंबाकू की खेप के साथ अन्य सामान भी बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर व बरामद सामान को कस्टम के सुुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी व रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि तस्कर भारी मात्रा में तंबाकू की खेप के साथ अन्य सामान नेपाल ले जाने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी व पुलिस टीम पिलर संख्या 651/11 के पास पहुंची। टीम को देखकर तस्कर भागने लगा। घेराबंदी करके तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 21 किलो तंबाकू, 29 किलो रायपुर 65 पीस कनेक्टिंग रॉड, 60 पीस क्रैंकपिन, छह पैकेट ट्विस्टर चेतन उत्पाद बरामद हुआ। तस्कर की पहचान नेतराम पुत्र तिवारी साहू निवासी संकल्पा रुपईडीहा के रूप में हुई। पकड़े गए तस्कर व बरामद सामान को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में सशस्त्र सीमा बल के मुख्य आरक्षी सूरज देव सिंह, सुरेश, सुमित कुमार शर्मा व रूपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, आरक्षी रंजीत सिंह यादव, प्रमोद कुमार व रंजन लाल साहनी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed