{"_id":"6af4c4e94f3dc00fd30b9781","slug":"smuggler-arrested-with-smack-worth-18-lakh-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-160006-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 18 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 18 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 12 Nov 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 50 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस और एसएसबी के जवान बुधवार सुबह आईसीपी बाईपास मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध हालात में आते दिखे निधि नगर पोखरा, थाना रुपईडीहा निवासी बच्चन खां को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह सफलता मिली है।