{"_id":"5e7505708ebc3e772431b163","slug":"smuggler-arrested-with-79-grams-of-smack-bahraich-news-lko514591250","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा में एसएसबी व पुलिस द्वारा पकड़ा गया स्मैक तस्कर।
- फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा के चकिया रोड पर गुरुवार की रात गश्त के दौेरान एक तस्कर को एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया। तस्कर के पास से 79 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 79 लाख रुपये है।
रुपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि चौकी के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस और एसएसबी के जवान चकिया रोड पर गश्त कर रहे थे। गुरुवार की रात उपनिरीक्षक राजेश कुमार, तरलोचन सिंह, संतोष देवी, शिल्पा और पुलिस टीम के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्र, रंजनलाल साहनी, अशोक कुमार यादव चकिया मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया।
जवानों को देखकर वह नेपाल सीमा की ओर जाने लगा। इस पर उसे 50 मीटर की दूरी पर जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके जेब से भूरे रंग का मादक पदार्थ बरामद हुआ। एसएसबी के जवान उसे रुपईडीहा थाने लाए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से 79 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तस्कर की पहचान नेपाल के बांके जिला अंतर्गत बागेश्वरी वार्ड नंबर पांच निवासी गोकुल दियाली के रूप में हुई है। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 79 लाख रुपये है।