फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smack worth 2.25 crore recovered on the border, four smugglers arrested

Bahraich News: सीमा पर 2.17 करोड़ की स्मैैक बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2023 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Smack worth 2.25 crore recovered on the border, four smugglers arrested
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल में स्मैक की तस्करी करने जा रहे चार तस्करों को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। तस्करों के पास से भारी मात्रा में स्मैक की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत सवा दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल पर स्थित रुपईडीहा बार्डर खुली सीमा है। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम गुरुवार को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन पानीटंकी के पास चार युवक नेपाल की ओर जाते हुए दिखाई पड़े। संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने चारों को रुकने के लिए आवाज लगाई।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि आवाज सुनते ही चारों नेपाल की ओर भागने लगे। इस पर टीम ने दौड़ाकर चारों को दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान चारों के पास से 435 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों की पहचान थाना क्षेत्र के घसियारन मोहल्ला निवासी ताज बाबू, बब्लू उर्फ मोहम्मद अमीन, संजय केवट व दिनेश केवट के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ 17 लाख रुपये आंकी गई है। एएसपी ने बताया कि चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed