{"_id":"6012e8728ebc3e33617d9a68","slug":"smack-smuggler-arrested-bahraich-news-lko562022540","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच : रुपईडीहा में एसएबसी व पुलिस द्वारा स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत से स्मैक की तस्करी करने नेपाल जा रहे तस्कर को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से 107 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ सात लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेजा है।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही थी। रूपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि थाने के एसआई सुरेश कुमार सिंह हमराही सिपाही कन्हैयालाल दुबे, लक्ष्मण कुमार व एसएसबी गश्ती दल के सहायक उपनिरीक्षक मदन सिंह, मुख्य आरक्षी मंजूर अहमद व प्रवीन डोकारे के साथ सीमांत पीजी कॉलेज तिराहे के पास बुधवार रात चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक आता दिखा।
टीम ने रोका तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर युवक को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 107 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान हिमाल कुमार हमाल निवासी वार्ड नंबर एक, धंबोजी नेपालगंज के रूप में हुई। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ सात लाख रुपये आंकी गई है।