फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six year old innocent girl raped, referred to medical college

Bahraich News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, मेडिकल काॅलेज रेफर

Sun, 03 Mar 2024 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six year old innocent girl raped, referred to medical college
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में शनिवार को बारिश के दौरान एक मासूम बालिका से दरिंदे ने दुष्कर्म किया। बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे मेडिकल काॅलेज बहराइच में भर्ती करवाया है। बालिका के नाजुक अंगों में चोट है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र निवासी छह वर्षीय बालिका शनिवार को बारिश के दौरान खेल रही थी। एक 18 साल के युवक ने अकेला पाकर उसे दबोच लिया। युवक उसे एक विद्यालय के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की बड़ी बहन ने तत्काल घर पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दरिंदे को दबोच लिया। लहूलुहान हालत में बच्ची को मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया की आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर एसपी वृंदा शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




दरगाह थाना क्षेत्र में एक छह साल की बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बालिका के प्राइवेट पार्ट में चोट है, इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदा शुक्ला, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed