फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six more corona infected in Bahraich

बहराइच में छह और मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 13 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Six more corona infected in Bahraich
बहराइच। जिले में कोरोना मरीजोें की संख्या निरंतर बढ़ रही है। रविवार देर रात व सोमवार को आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी 40 वर्षीय युवक पथरी होने से परेशान था। इस पर वह इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने इलाज से पूर्व युवक की कोरोना जांच कराई, जांच में युवक पॉजिटिव निकला। इस पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, फखरपुर विकास खंड के मोहनलालपुरवा गांव निवासी युवक की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से कोविड अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के मोहल्ला छावनी में संक्रमित होने वाले के संपर्क में आये एक व्यक्ति की रिपोर्ट सोमवार को लखनऊ से पाजिटिव आई है। वहीं, शहर के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित विकासदीप कॉलोनी निवासी और मोहल्ला नौव्वागढ़ी निवासी एक-एक युवक कोरोना पाजिटिव मिले हैं।

विकास खंड नवाबगंज के रुपईडीहा निवासी एक व्यक्ति के भी कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के मोहल्ला नौव्वागढ़ी, रेलवे स्टेशन और रुपईडीहा को हॉटस्पॉट बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि छह लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या 173 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed