फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six miscreants who looted from Delhi and reached Nepal arrested

Bahraich News: दिल्ली से लूट कर नेपाल पहुंचे छह बदमाश गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants who looted from Delhi and reached Nepal arrested
रुपईडीहा (बहराइच)। दिल्ली में परिवार के साथ लूट कर फरार हुए नेपाल के गिरोह के छह बदमाशों को मंगलवार को नेपाल पुलिस ने दबोच लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी लूटपाट करने के बाद नेपाल स्थित होटल के कमरे में छिपे थे। इनके पास से घर से लूटे गए 15 तोला सोने के आभूषण व 7.87 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस की डीएसपी लक्ष्मी खनाल ने बताया कि कोहलपुर नगर पालिका-11 स्थित होटल न्यू कालिकोट में कुछ संदिग्धों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस निरीक्षक रेशमलाल पौडेल के नेतृत्व में गठित सात सदस्यीय टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल से नेपाल के रासकोट निवासी मनबहादुर शाही, तेज बहादुर शाही, सान्नी त्रिवेणी निवासी पंकज केसी, प्रेमबहादुर खत्री, नरहरिनाथ निवासी सरिता शाही और कालिकोट निवासी अनिता खत्री को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में कमरे से 15 तोला सोने के आभूषण व 7.87 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सरिता शाही बीते एक साल से दिल्ली के एक घर में काम करती थी। मकान मालिक का विश्वास जीतने के बाद उसने गिरोह के लोगों के साथ मिलकर पूरा घर साफ कर दिया और नेपाल भाग आए। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना को पूर्व नियोजित और संगठित तरीके से अंजाम देने की पुष्टि हुई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed