फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में छह घायल

Fri, 10 Jan 2025 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents
बहराइच। सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार को शहर के टिकौरा मोड़ के पास रोडवेज बस ने लोडर में टक्कर मार दी। लोडर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक बाराबंकी जिले के टिकरिया असंदरा निवासी दिग्विजय सिंह (48) घायल हो गए। दिग्विजय ने बताया कि वे बहराइच के जेल रोड लखनऊ की तरफ से सामान लेने आ रहे थे, तभी बहराइच की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दी। वहीं, खैरीघाट थाना क्षेत्र के झुंडी पुल के पास बुधवार की रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार खैरीघाट गांव निवासी बृजमोहन (70), पत्नी ब्रजरानी (64) और उनके भांजे लखीमपुरखीरी जिले के निघासन निवासी उमेश कुमार (25) घायल हो गए। इसी तरह, नगर के बंजारी मोड़ निवासी बाइक सवार शनि (25), सुनील (27) हुजूरपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed