फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six houses burnt by fire

आग से छह मकान जले

Sun, 19 Mar 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 19 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six houses burnt by fire
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग गांवों में अज्ञात कारणों से आग लगने से छह ग्रामीणों के मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। आग से लगभग सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना तहसील को दी गई है, लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं, अग्निपीड़ित खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गांव निवासी बसबरूना पत्नी गोली के मकान में रविवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोग आग बुझाने का जब तक प्रयास करते, तब तक पूरा मकान जल गया।
विज्ञापन


बसबरूना ने बताया कि आग से अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवरात आदि जल गया। लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, तेजवापुर विकास खंड के मसूदपुर गांव निवासी राजकुमार के मकान में भी आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे, तभी आग ने पड़ोस के पुत्तीलाल के मकान को भी चपेट में ले लिया। दोनों मकान धू-धूकर जल गए। दोनों ग्रामीणों के मुताबिक लगभग चार लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महसी तहसील के शिवपुर विकास खंड अंतर्गत बरसातीपुरवा निवासी रामआधार, शिवकुमार और अफसर के घर भी आग गलने से जल गए। गृहस्थी का एक तिनका भी नहीं बचा है। घटना की सूचना तहसील को दी गई है, लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। सभी अग्निपीड़ित खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। उनके दो जून की रोटी का इंतजाम भी नहीं हो सका है। 


अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने कहा कि अग्निकांड की सूचना मिली है। क्षेत्रीय लेखपालों को मौके पर भेजा गया है। उनके द्वारा तैयार रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी। इसके बाद उसका सत्यापन होगा। फिर उसी के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed