फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sir, I have been making rounds for months but hearing is not happening.

Bahraich News: साहब, महीनों से चक्कर लगा रहे, नहीं हो रही सुनवाई

Sun, 08 Dec 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 08 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sir, I have been making rounds for months but hearing is not happening.
 नानपारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनतीं डीएम । 
बहराइच। जिले की सभी छह तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सभी जगहों पर 333 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें महज 32 मामलों का निस्तारण कराया जा सका है। डीएम व एसपी ने नानपारा में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। तहसीलों में कई पीड़ित ऐसे आए जिन्होंने बताया कि वह विभिन्न मामलों में कार्रवाई के लिए महीनों से तहसीलों के चक्कर काट रहे है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। एक पीड़ित ने सीएम योगी से मिलने की भी बात कही। अमर उजाला टीम ने जब तहसील दिवस का हाल देखा तो ऐसी स्थिति सामने आई।
विज्ञापन


साहब महीनों से दौड़ रहे, नहीं हो रहा काम
तहसील महसी में एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। यहां समस्या लेकर आए ननके अली निवासी तारापुर मेटुकहा थाना रामगांव ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। इसको कब्जा मुक्त करवाया जाए। वह महीनों से दौड़ रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। राजितराम निवासी किशुनपुर मीठा ने बताया कि उनकी जमीन को नापकर मेड़बंदी कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। करीब चार माह से दौड़कर कई बार अधिकारियों से कहने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


मैडम, भूमि का नहीं हो रहा दाखिल खारिज
नानपारा में डीएम मोनिका रानी व एसपी वृंदा शुक्ला, सीडीओ मुकेश चंद्र ने तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी। यहां कुल 73 शिकायती पत्र आए और 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। यहां पहुंचे फरियादी राम गोपाल निवासी ग्राम सबुना ने अपने घर में पानी का कनेक्शन न देने की शिकायत की। कहा कई बार दौड़ने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव निवासी शेखदगीर ने दाखिल खारिज न करने की शिकायत दर्ज कराई। फरियाद अली निवासी ग्राम पिपरहवा ने जमीनी कब्जे को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इन्होंने कहा कि महीनों से तहसील के चक्कर लगा रहे है लेकिन काम नहीं हुआ। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो रही सुनवाई, सीएम से लगाएंगे गुहार
कैसरगंज तहसील सभागार में शिकायत लेकर पहुंचे जयसिंहापुर निवासी किसान बाबादीन ने बताया कि वह बीते तीन साल से अपने खेत की पैमाइश करने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। वह अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जाने वाले हैं। अमित कुमार गौतम निवासी पुरैनी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने गलत तरीके से जमीन बैनामा कर दी व उसका पूरा पैसा ले लिया पता चलने पर अब उसका ना तो पैसा वापस कर रहे हैं और ना ही जमीन दे रहे हैं। इसकी शिकायत समाधान दिवस में भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

धीमी रही निस्तारण की गति
इसी तरह पयागपुर तहसील में 109 शिकायतों में महज पांच का निस्तारण हो सका। वहीं सदर तहसील में सिर्फ नौ शिकायत आई इसमें एक मामले का निपटारा हुआ। वहीं तहसील मिहींपुरवा में कुल 20 मामले आए जिसमें दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।


एसपी के सामने पहुंची महिला, मिला न्याय
नानपारा में एक महिला शिकायत लेकर आई कि वह रुपईडीहा थाना क्षेत्र की निवासी हैं और उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। इसके कारण वह छोटे बच्चों के साथ विभिन्न स्थानों पर रहकर गुजर बसर कर रही हैं। इस पर एसपी वृंदा शुक्ला ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष रुपईडीहा को निर्देशित किया कि तहसील दिवस के बाद वह महिला को अपनी गाड़ी से लेकर जाएंगे व उसके पति को समझाने के बाद महिला को उसके घर वापस भेजावाएंगे। साथ ही कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि महिला के घर पर साप्ताहिक पुलिस चेकिंग हो जिससे वह शांति से अपने ससुराल में जीवन यापन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed