{"_id":"5e7b7d338ebc3e77b257ab98","slug":"silence-on-roads-due-to-lockdown-the-border-of-the-district-is-sealed-bahraich-news-lko5152739152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से सड़कों पर सन्नाटा, जिले की सीमा की गई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से सड़कों पर सन्नाटा, जिले की सीमा की गई सील
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित होने के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घर में कैद दिख रहे हैं। पुलिस ने चौक-चौराहों पर बैरीकेडिंग लगा दी है। जिले की चारों दिशाओं की सीमा को सील कर दिया गया है। दूसरे जिले से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। घरों तक जरूरी सामान की बिक्री किए जाने के इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए हैं। डीएम और एसपी सुबह से ही लॉकडाउन का जायजा लेते रहे।
कोरोना के भय से कोई भी घर से नहीं निकल रहा है। शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बैरीकेडिंग लगाकर हर आने-जाने वाले से गहनता से पूछताछ की जा रही है। डीएम शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने भी बाजार में घूम-घूमकर लॉकडाउन का जायजा लिया।
डीएम ने बताया कि जरूरी सेवाओं को घर व मोहल्लों में पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। बाहरी जिले से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिले की चारों दिशाओं की सीमा सील कर दी गई है। लखीमपुर से आने वाले रास्ते पर जालिमनगर पुल के निकट बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
शहर के डीएम तिराहा, घंटाघर, नगरपालिका, डिगिहा, छावनी, चांदपुरा आदि जगहों पर पुलिस तैनात है। चौराहों से गुजरने वाले बाइक सवारों को रोककर उनके आने और जाने का कारण पूछा जा रहा है। किसी को भी बिना पूछताछ के कहीं भी आने-जाने पर रोक है।
बहराइच शहर में अगर आप रहते हैं और जरूरतमंद हैं तो यह नंबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। समाजसेवी संदीप मित्तल को जिला प्रशासन द्वारा घर तक खाना पहुंचाने के लिए नामित किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9415178963 है। ये पकापकाया भोजन आपके घर पहुंचाएंगे। इसी तरह से दूध, मटर, पनीर आदि सामान के लिए व्यापारी मनोज गुप्ता के मोबाइल नंबर 9415036798 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
डीएम शंभु कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को मैन-टू-मैन कनेक्ट को तोड़कर ही समाप्त किया जा सकता है। जिले में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में आप अपने घर के अंदर ही रहें। आप अपने साथ परिवार की सुरक्षा की चिंता करें। हम सभी जरूरी सेवाओं दूध, सब्जी, फल, खाने-पीने के सामान आदि को घर तक पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं।
जिले में घोषित किए गए लॉकडाउन के दौरान आम जनता को समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन पूरे इंतजाम करने में जुटा हुआ है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर मोहल्ले में एक-एक सब्जी और फल के ठेले लगाने वालों को चिह्नित कर उनकी सूची जारी कर दी गई है। इसी तरह हर मोहल्ले में दूध बेचने के लिए भी सुबह एक-एक आदमी को लगाया है। वहीं मोहल्लों में प्रोविजन स्टोर को चिह्नित किया गया है जहां से लोग जरूरत के सामान खरीद सकेंगे।