फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Silence in the streets and streets

सड़कों व गली-मोहल्लों में पसरा सन्नाट

Thu, 26 Mar 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Silence in the streets and streets
- बहराइच शहर में गुरुवार को लाकडाउन के दूसरे दिन छावनी चौराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। देश में महामारी के संकट को देखते हुए घोषित किए गए 21 दिन के लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना से जंग के खिलाफ लोंगों ने भी अपनी तेज रफ्तार जिंदगी को घरों में कैद कर सरकार के साथ खड़े होने का मन बना लिया है। प्रशासन भी सरकार की मुहिम के तहत घरों तक जरूरत का हर सामान पहुंचाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। गली-मोहल्लों तक सन्नाटा पसरा हुआ दिख रहा है। चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में लगे वाहन और पुलिस के सायरन की गूंज ही सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। 14 अप्रैल तक के लिए घोषित लॉकडाउन के बाद सड़कें पूरी तरह से सन्नाटे की जद में हैं। गली-मोहल्लों की दुकानें बंद हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दे रही है। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा लगातार एनांउसमेंट कर लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति प्रशासन प्रदान कर रहा है। बैरिकेडिंग लगाकर मार्गों से गुजरने वाले हर व्यक्ति से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उधर, जिले के बैंक खुल रहे हैं। बैंकों में लेन-देन की प्रक्रिया भी आम दिनों की तरह चल रही है। मगर लॉकडाउन के कारण बैंकों में कम ही खाताधारक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली-मोहल्लों में भेज रहे सामान
लॉकडाउन से जनता को मुश्किल न हो। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गली-मोहल्लों में ठेले भेजकर सब्जी, फल आदि की बिक्री की जा रही है। 50-50 ठेले भेजे जा रहे हैं। शहरी इलाके में 63 किराना की दुकानों को चिन्हित कर वहां से दैनिक उपयोग के सामानों की बिक्री कराई जा रही है। दूध की आपूर्ति मोहल्लों में गाड़ियां भेजकर कराई जा रही है।
- शंभु कुमार, डीएम, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed