फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Siberian birds come in the valley

तराई में साइबेरियन पक्षी की आमद शुरू

Sun, 29 Nov 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 29 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

साइबेरियन पक्षियों की आमद जिले में शुरू हो गई है। इकौना स्थित सीताद्वार झील, राप्ती नदी के चिह्नित दो स्थानों के साथ सिरसिया के रामपुर बांध क्षेत्र में इन विदेशी मेहमानों का कलरव सुनाई दे रहा है। इन स्थानों के अतिरिक्त भी राप्ती नदी में कई स्थानों पर विदेशी मेहमान देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


चार माह तक ये मेहमान जिले के इन नदी व बांध क्षेत्रों में अपना डेरा जमाए रहेंगे। साइबेरिया, पश्चिम व मध्य एशिया के साथ उत्तरी यूरोप के कुछ पक्षियों को जिले की आब-ओ-हवा रास आती है। इसी के चलते ठंड की शुरुआत होते ही हजारों मील का सफर तय करके ये पक्षी हिमालय पर्वत शृंखलाओं को पार करके जिले में आते हैं।
विज्ञापन


नवंबर माह से ही इन विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो जाता है। जिले में सबसे अधिक साइबेरियन पक्षी सीताद्वार झील व राप्ती नदी के विभिन्न इलाकों में अपना डेरा जमाते हैं। वहीं जब फरवरी माह में हल्की गर्मी का अहसास होता है तो ये विदेशी मेहमान फिर से अपने वतन को लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डालते डेरा ः इकौना के सीताद्वार झील, राप्ती नदी में जमुनहा के पास, भिनगा स्थित इसी नदी में भकला पुल के निकट, सिरसिया में रामपुर बांध विदेशी मेहमानों की पसंदीदा जगह।

आते ये मेहमान ः साइबेरिया से लालसर, नीलसर, मुर्गाबी व कामनकूथ (टिकरी) प्रजाति के जबकि पश्चिम व मध्य एशिया से कामनकूथ व उत्तरी यूरोप से मुर्गाबी का आगमन होता है।

शिकारियों की भी रहती नजर ः पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो सीताद्वार झील पर शिकारियों का सबसे ज्यादा हमला हुआ। यहां से मुर्गाबी व लालसर का शिकार सबसे ज्यादा किया गया।


एक हजार में बिकता पक्षी ः लालसर व मुर्गाबी का किया गया अवैध शिकार चोरी छिपे ही लेकिन प्रति पक्षी इसकी कीमत एक हजार रुपये से ऊपर होती है। पिछले वर्ष साइबेरियन पक्षी अवैध रूप से एक हजार तक में बिके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed