फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   shravasti

अतिक्रमण न हटने पर अनशन की चेतावनी

Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
shravasti
खैरीघाट (बहराइच)। क्षेत्र के इमामगंज नहर चौराहे पर सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण के कारण अव्यवस्था हो रही है। चौराहे पर रेहड़ी दुकानदार, गुमटी व होटल वालों के अतिक्रमण से सर्वाधिक समस्या इस मार्ग से गुजरने वालों को उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही अतिक्रमण की समस्या का समाधान न होने पर अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इमामगंज नजर चौराहे पर होटल एवं दुकानदारों द्वारा सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे वाहनों के आवागमन में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां मुख्य चौराहे पर मोड़ व ढलान है। होटल मालिक आधी सड़क तक कुर्सी, मेज एवं अन्य सामान सजा देते हैं जिससे बड़े वाहनों को मोड़ने में भी कठिनाई होती है।
विज्ञापन

अतिक्रमण की वजह से नहर में गंदगी बढ़ती जा रही है। भवन निर्माण सामग्री का व्यवसाय करने वालों ने भी सड़क पर गिट्टी, मौरंग व अन्य निर्माण सामग्री का ढेर लगा रखा है। अतिक्रमण की समस्या के प्रति स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग ने मौन धारण कर रखा है। बरदहा कलां गांव निवासी जिलाजीत सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने शीघ्र ही अतिक्रमण की समस्या दूर न होने पर 15 दिसंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed