फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   short circuit in godown

शॉर्ट सर्किट से सूप का गोदाम राख, तीन लाख का नुकसान

Mon, 24 Aug 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 24 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। शहर के मोहल्ला छावनी स्थित एक घर में बनाए गए सूप के गोदाम में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटें और धुआं उठता देख भगदड़ मच गई। दमकल ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन लाख से अधिक का सामान राख हो चुका था।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला छावनी बाजार निवासी विकास साहू, सूप व अन्य घरेलू सामान का थोक व्यवसाय करते हैं।

मकान के एक हिस्से में विकास ने गोदाम बना रखा है। सोमवार दोपहर परिवार के लोगों ने गोदाम के अंदर से धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया।

शोर मचाने पर विकास और मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि लोग हिम्मत नहीं जुटा सके।

पॉश इलाका और घनी आबादी होने के चलते आस-पड़ोस के घरों के लोगों में भगदड़ मच गई। थाने पर और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई।

 15 मिनट में अग्निशमन कर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।

विकास के मुताबिक गोदाम में रखे सूप व अन्य सामान राख के ढेर में तब्दील हो गए हैं। व्यवसायी विकास के मुताबिक तीन लाख से अधिक की क्षति हुई है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed