फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shops are set up on the road, e-rickshaws are parked in front of the police station

Bahraich News: सड़क पर सजती हैं दुकानें, थाने के सामने खड़े होते हैं ई रिक्शा

Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shops are set up on the road, e-rickshaws are parked in front of the police station
रुपईडीहा बाजार में किया गया अतिक्रमण व लगा जाम। 
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बे में अतिक्रमण व जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। कस्बे में सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति के कारण वाहन रेंगते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेपाल की सीमा से सटा रुपईडीहा कस्बा बीते कई महीनों से जाम की समस्या से जूझ रहा है। आलम यह है कि मुख्य बाजार व स्टेशन रोड जाने वाली सड़क पर बिना रुके गुजरना नामुमकिन है। ऐसा तब है जब प्रतिदिन हजारों की संख्या में विदेशी नागरिक खरीदारी के लिए रुपईडीहा आते हैं और स्थानीय व्यापारियों को लाखों का फायदा होता है। बावजूद इसके स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। स्थिति यह है कि थाने के सामने सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। थाना गेट के सामने से ही ई रिक्शे सड़क पर कतारबद्ध खड़े होते हैं और अस्थायी स्टैंड चलता है। जिम्मेदार पुलिसकर्मी इस पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में स्थानीय निवासी पुलिस पर ही मिलीभगत करने व अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सात जनवरी को तत्कालीन एसडीएम नानपारा अश्विनी पांडेय व सीओ प्रद्युम्न सिंह ने अभियान चलाकर ठेलों को हटवाया था। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, हाजी अब्दुल रहीम, संरक्षक रतन अग्रवाल, विजय मित्तल आदि ने बताया कि जाम से कारोबार में नुकसान हो रहा है। जाम की वजह से ग्राहक बाजार के अंदर स्थित दुकानों में आने से कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील प्रशासन व स्थानीय पुलिस को अतिक्रमण के संबंध में अवगत करवाते हुए सख्त अभियान चलाने की मांग की जाएगी, ताकि लोगों को जाम से निजात मिले। -डॉ. उमाशंकर वैश्य, नगर पंचायत अध्यक्ष

रुपईडीहा बाजार में किया गया अतिक्रमण व लगा जाम। 

रुपईडीहा बाजार में किया गया अतिक्रमण व लगा जाम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed