फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shabby Buses

जर्जर बसें छीन रही सफर का सुकून

Sun, 02 Aug 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 02 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की सेवाएं इस समय बदहाली की दौर से गुजर रही हैं। रोडवेज बस अड्डे से 72 बसों का संचालन होता है। लेकिन इनमें 12 बसें ऐसी हैं जो जर्जर अवस्था में हैं। इन बसों की सीट ऐसी नहीं है, जिन पर बैठकर यात्री यात्रा कर सकें। आए दिन यात्री घायल होते हैं, यात्रा के दौरान उनके कपड़े भी फट जाते हैं।
विज्ञापन


कई बार इस मामले में यात्रियों ने आवाज भी उठाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिससे बहराइच डिपों की बसों से यात्रा करना काफी दुखदाई साबित हो रहा है। परिवहन निगम के बहराइच रोडवेज बस अड्डे से 72 बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, गोंडा, फैजाबाद, बलरामपुर, बाराबंकी व रायबरेली आदि मार्गों पर होता है। लेकिन इनमें से 12 बसें ऐसी हैं, जिनमें न तो सीट दुरुस्त है न ही शीशे।
विज्ञापन


इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में रास्ते में यात्रा के दौरान मौसम बिगड़ने पर यात्रियों को पानी की बौछारों को सहते हुए यात्रा करनी पड़ती है। सीट की तो ऐसी दुर्दशा है कि अगर यात्री तनिक भी चूके तो उनके कपड़े फट जाते हैं। अगर यात्रा के दौरान बस तेज रफ्तार में हिचकोले लेती है तो सीट पर बैठना दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में यात्री चालक या परिचालक से शिकायत करते हैं तो उनका सिर्फ यही उत्तर होता है जो बस सही मिले उसमें यात्रा कीजिए। परेशान यात्री भी परिवहन निगम की व्यवस्था से समझौता करने को मजबूर हैं।


परिवहन निगम बस अड्डे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश पाल ने कहा कि बसों की वर्कशॉप पर नियमित जांच कराई जाती है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बसों में कुछ गड़बड़ी जरूर आती रहती रहती है। लेकिन जानकारी होने पर बसों को सही भी करा दिया जाता है। बसों की सीट गड़बड़ होने की जानकारी चालक या परिचालकों ने नहीं दी है। अब पता चला है। सभी बसों की जांच करवाकर नए सिरे से व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन में यात्रियों की शिकायतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed