फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Severe cold, 300 getting sick daily

Bahraich News: ठंड की प्रचंड मार, रोजाना हो रहे 300 बीमार

Thu, 05 Jan 2023 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Severe cold, 300 getting sick daily
बहराइच में मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भीषण ठंड के साथ ही कोल्ड डायरिया व निमोनिया का प्रकोप मासूमों पर मंडराने लगा है। हाल यह है कि इस समय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बाल रोग विभाग में प्रतिदिन ढाई से तीन सौ बच्चे आ रहे है। वहीं बृहस्पतिवार को 32 बच्चों को भर्ती भी कराया गया है। पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को पीआईसीयू के साथ ही सामान्य वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को अपने लाडलों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए सावधान भी किया है।
विज्ञापन

तराई में दिनोंदिन शीतलहरी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बड़ों के साथ ही बच्चे भी तेजी से कोल्ड डायरिया व निमोनिया की चपेट में आते जा रहे हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन ढाई सौ से तीन सौ रोगी पहुंच रहे हैं। जहां चिकित्सकों द्वारा इनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की जा रही हैं। इनमें से गंभीर स्थिति वाले रोगियों को सामान्य वार्ड के साथ ही पीआईसीयू (बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई) में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में से शुभम 01 माह निवासी निबुई कला, सुनैना 05 वर्ष निवासी तेजवापुर, कृष्णा 02 माह निवासी रामगांव व करण 06 माह समेत करीब 32 बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। यह सभी बच्चे कोल्ड डायरिया व निमोनिया से पीड़ित मिले। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद शुक्ला ने बताया कि गंभीर स्थिति वाले मासूमों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। अत्यधिक ठंड को देखते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों की सेहत पर नजर रखी चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शीघ्र ही चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक बरतें सावधानी
शीतलहर के कारण बच्चे बीमारियों की चपेट में न आएं। इसके लिए अभिभावक सावधानी बरतें। बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर रखें। बंद कमरे में हीटर व अंगीठी न जलाएं इससे कमरे की आर्द्रता समाप्त हो जाती है। इससे भी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नहलाने के लिए गर्म पानी का ही प्रयोग करें। अधिक से अधिक समय तक बच्चों को कमरे के अंदर रखें। जिससे बच्चे कोल्ड डायरिया व निमोनिया जैसी बीमारियों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed