फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven teams of the district are searching for leopard

Bahraich News: जिले की सात टीमें कर रहीं तेंदुए की तलाश

Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Seven teams of the district are searching for leopard
खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र में 26 दिनों से आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ को पकड़ने के लिए तीन रेंज व जिले की सात टीमें लगी हैं। अभी भी तेंदुए का पता नहीं चल सका है। तेंदुए के लगातार हो रहे हमले पर मंगलवार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र लखनऊ रेणू सिंह खैरीघाट पहुंची। उन्होंने वन विभाग द्वारा तेंदुआ पकड़ने को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र में शावकों के साथ पहुंची मादा तेंदुवा बीते 26 दिनों से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए दहशत का सबब बनी हुई है। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन तेंदुआ सारे प्रयासों को चकमा देते हुए लगातार हमले कर रही है। बीते 26 दिनों में तेंदुए ने झुंडी निवासी रामबेटी (14), उपररिहन पुरवा निवासी रोहित (11) व नरायनपुरवा निवासी चमेला (50) पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

तेलियनपुरवा निवासी भोले की बेटी अनीसा व ममता और अरनवा निवासी साधनी को घायल कर चुकी है। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जहां तेंदुए के डर के मारे खेतों में नहीं जा रही हैं तो वहीं छोटे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रेणू सिंह खैरीघाट पहुंचीं। उन्होंने वन टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। साथ ही तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे, जाल, कैमरे आदि की भी स्थित देखी। उन्होंने अधिकारियों को तेंदुए को जल्द पकड़ कर जंगल में छोड़ने के लिए निर्देशित किया।



जल्द तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा
डीएफओ बहराइच वन प्रभाग संजय शर्मा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए 11 पिंजरे, 20 जाल व 40 कैमरे लगाए गए हैं। तीन ड्रोन कैमरा, थर्मल ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जा रही है। मेरठ, कतर्नियाघाट व दुधवा से वन विभाग की टीम बुलाई गई है।
कतर्नियाघाट से हथिनी चंपाकली को भी दोबारा लाकर तेंदुए की तलाश की जा रही है। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के लिए मौके पर दो डॉक्टर दीपक कुमार एवं डॉ दक्ष भी मौजूद हैं। यही नहीं जिले के सात रेंजों के रेंजर व अधिकारी मौके पर गश्ती कर रहे हैं।


ट्रैक किया गया तेंदुआ
खैरीघाट थाना क्षेत्र में सक्रिय मादा तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। ड्रोन कैमरे की मदद से इसकी लोकेशन ट्रैक की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिलेगी। पुलिस व प्रशासन की टीम भी इस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।
- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed