फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven polling stations created for teacher MLC election

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए सात मतदान केंद्र

Mon, 23 Nov 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Seven polling stations created for teacher MLC election
बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक शिक्षक चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी जुट गए हैं। जिले में सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर एक दिसंबर को होने वाले मतदान में 1892 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जिले की तीन तहसीलों और चार ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। डीएम शंभु कुमार ने बताया कि मिहींपुरवा और गिरिजापुरी क्षेत्र के 114 मतदाताओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय मिहींपुरवा, नवाबगंज, शिवपुर, रुपईडीहा, नानपारा नगर और देहात के 356 मतदाताओं के लिए तहसील नानपारा, विकास खंड व तहसील महसी के 239 के लिए ब्लॉक मुख्यालय महसी, विकास खंड रिसिया के 82 मतदाताओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय रिसिया, विकास खंड चित्तौरा, तेजवापुर और सदर क्षेत्र के 516 मतदाताओं के लिए तहसील मुख्यालय सदर, नगर पंचायत व ब्लॉक जरवल, हुजूरपुर, फखरपुर और कैसरगंज के 335 मतदाताओं के लिए तहसील मुख्यालय कैसरगंज व विशेश्वरगंज, पयागपुर के 250 मतदाताओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय पयागपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है। एक दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

उधर, शिक्षक एमएलसी चुनाव में लगने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पोलिंग पार्टियों के लिए अभी से वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाहनों की व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट और एआरटीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed