फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven people found infected in Bahraich

बहराइच मेें सात लोग मिले संक्रमित

Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Seven people found infected in Bahraich
बहराइच। जिले में शुक्रवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट करा दिया है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच की गई, जिसमें आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के चार लोग, बलहा, नानपारा व श्रावस्ती के एक-एक लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि एंटीजन 60 और 55 आरटीपीसीर जांच हुई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 40 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 72 एंटीजन और 55 आरटीपीसीआर जांच स्वास्थ्य कर्मियों ने की। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 61 एंटीजन और 41 आरटीपीसीआर जांच हुई है। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 100 एंटीजन और 57 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 28 एंटीजन और 20 आरटीपीसीआर जांच की गई है। कुल 361 एंटीजन जांच की गई। जबकि 268 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए 268 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed