{"_id":"6a397b0e5e1127a2c704164d","slug":"seven-additional-buses-deployed-on-the-gonda-route-bahraich-news-c-98-1-slko1007-151790-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गोंडा मार्ग पर लगाईं सात अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गोंडा मार्ग पर लगाईं सात अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर सोमवार से ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने तत्काल राहत व्यवस्था लागू कर दी है। गोंडा रूट पर सात अतिरिक्त बसें उतारने के साथ पहले से संचालित बसों के फेरों में भी वृद्धि कर दी गई है, जिससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े।
रेल सेवा बंद होने के कारण सोमवार सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर गोंडा जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया। स्थिति को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया और मांग के अनुसार बसों की आवाजाही बढ़ा दी। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ज्ञानचंद ने बताया कि ट्रेन संचालन बंद होने के बाद गोंडा रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया था। इसे देखते हुए सात अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं तथा पहले से संचालित बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी, ताकि किसी भी यात्री को आवागमन में असुविधा न हो। (संवाद)