फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Send maternity women home by ambulance

प्रसूता महिलाओं को एंबुलेंस से भेजें घर

Wed, 16 Dec 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Send maternity women home by ambulance
बहराइच। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम के साथ बुधवार को कैसरगंज सीएचसी और तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि प्रसूता महिलाओं को एंबुलेंस से घर भेजें। उन्हें समय से भोजन दिया जाए। प्रसव के तुरंत बाद 1400 रुपये उनके खाते में भेजें। अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते रहें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचे। जहां एमसीएच महिला विंग का निरीक्षण किया। डिलेवरी रजिस्टर की जांच की। सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, स्टाक रजिस्टर के साथ ही टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. एनके सिंह को निर्देशित किया कि प्रसव पीड़िताओं को एंबुलेंस से उनके घर तक पहुंचाया जाए। समय से प्रसूता महिलाओं को भोजन देने की बात कही।
विज्ञापन

प्रसव के तुरंत बाद महिलाओं को 1400 रुपये का भुगतान किया जाए। किसी का भुगतान विषम परिस्थितियों में भी लंबित न हो। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद सीएमओ ने स्वास्थ्य उपकेंद्र परसेंडी, नकौड़ा और मरदहा का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव से आने वाली गर्भवती महिलाओं को समय से इलाज दिया जाए। इस दौरान डीपीएम सरजू खान, स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह, डीसीपीएम मोहम्मद राशिद, प्रशांत कुमार, बीपीएम आदित्य गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed